
मालखरौदा। मुख्यालय स्थित वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा के तत्वावधान में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती पर विद्यालय प्रांगण में बाबा गुरु घासी दास की विधिवत पूजा अर्चना कर श्वेत ध्वज फहराया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा श्वेत ध्वज और बाबा गुरु घासी दास की प्रतिमा के साथ भव्य सतनाम यात्रा निकाली गई, जो विद्यालय से प्रारंभ होकर ब्लॉक मुख्यालय होते हुए बीरभाठा चौक से ब्लाक कालोनी स्थित जैत स्तंभ पहुंचे।
जहां विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् -जय सतनाम, जय सतनाम और मनखे मनखे एक समान – बाबा गुरु घासीदास जी है महान की उदघोष के साथ जैत स्तंभ में विधिवत् पूजा अर्चना कर बाबा गुरुघासी दास से आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक लालू गबेल द्वारा सभी को बाबा गुरुघासी दास की जयंती की शुभकामनाएं दी और प्राचार्य बीडी मेहेर ने बाबा गुरुघासी दास के मानव जीवन में सुधार हेतु दिए गए उनके उपदेशों को आत्मसात करने विद्यार्थियों को प्रेरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार शामिल रहे।

















