
जांजगीर। चालान पेश करने के एवज में रुपए की मांग करने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पीडि़त महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ हुई मारपीट के मामले में न्यायालय में चालान पेश करने के लिए प्रधान आरक्षक ने उससे पैसे की मांग की। शिकायत में यह भी उल्लेख था कि रुपए न देने पर वह चालान में स्कूटनी निकलवाकर न्यायालय में पेश नहीं करेगा। पीडि़त की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को थाना बिर्रा से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
दिन पहले भी जिले में हार्वेस्टर ड्राइवर से अवैध रुपए वसूली करने का मामला सामने आया था। इसपर भी एसपी ने कार्रवाई की थी। कांस्टेबल राजू लठेवाल को लाइन अटैच कर दिया। उन पर हार्वेस्टर ड्राइवर से 1700 रुपए वसूली के आरोप लगे थे। कांस्टेबल ने एक अन्य व्यक्ति के फोन पे के माध्यम से पैसे खाते में डलवाए और फिर उससे कैश ले लिए। इस वसूली के लिए कोई चालानी पर्ची भी नहीं दी गई।

























