सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज SC में सुनवाई, NSA के तहत हुई है कार्रवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट जेल में बंद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने वाला है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ द्वारा किए जाने की संभावना है। 29 जनवरी को, जोधपुर केंद्रीय जेल में बंद वांगचुक ने उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने अरब स्पि्रंग की तरह सरकार को उखाड़ फेंकने का बयान दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आलोचना और विरोध करने का उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है हिरासत

पानी के दूषित होने के कारण पेट की समस्या की शिकायत के बाद पुलिस ने वांगचुक की विशेषज्ञ डाक्टर से चिकित्सा जांच कराने का निर्देश भी दिया था। आंगमो का दावा है कि हिरासत अवैध और मनमानी है, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।

RO No. 13467/10