पटना। बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जानीपुर थाना क्षेत्र में दो मासूमों को जिंदा जला दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। जिसमें एक लड़का और एक ललड़की हहै दोनों की उम्र 10 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। पिता ललन गुप्ता सचिवालय में प्राइवेट काम करते हैं और मां एम्स में गार्ड है जो जानीपुर में रहते हैं।

घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। वहीं दूसरी ओर थाना पुलिस के साथ पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबिन की जा रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।