
चेन्नई, 0३ दिसम्बर।
साइक्लोन दित्वाह भले ही कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया हो, लेकिन इसका असर अब भी तमिलनाडु में भारी बारिश के रूप में जारी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई और तिरुपलापंडल में कल रात से लगातार तेज बारिश और गरज के साथ तूफान बना हुआ है। लगातार पानी गिरने से निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।















