हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया हमला, रातभर दागी मिसाइलें, ईरान के समर्थन में ड्रोन से किए हमले

नई दिल्ली 2 मार्च। अमेरिका-इजरायल की तरफ ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं। ईरान भी इन हमलों का जवाब दे रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से मिडिल ईस्ट में टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है।अमेरिका-इजरायल के साथ चल रही जंग में लेबनान में बसा ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी कूद गया है। हिजबुल्लाह ने इजरायल में रॉकेट और ड्रोन से किए हमलों की जिम्मेदारी ली है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। हिजबुल्लाह ने कहा, यह हमला अयतुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने, लेबनान और उसके लोगों की रक्षा करने और इजरायल के बार-बार हो रहे हमलों के जवाब में किया गया है। इजरायल की सेना ने भी हिजबुल्लाह के हमलों का जवाब दिया। इजरायली सेना ने बताया कि उसने सोमवार को पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं।इजरायल की सेना ने बयान जारी करते हुए बताया, इजरायल की ओर दागे गए रॉकेटों के जवाब में इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया है।
इजरायली सेना ने बताया कि उसने सीमा के उस पार से आए रॉकेटों को हवा में ही मार गिराया। वहीं कुछ रॉकेट खाली इलाकों में गिर गए। इन हमलों में किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

RO No. 13467/11