नेपाल सीमा पर रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठ का हाई अलर्ट, SIR अभियान से अवैध नागरिकों में डर

गोरखपुर। नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। नेपाल राष्ट्र के गृह मंत्रालय और सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने आशंका जताई है कि भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक नेपाल में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।इस इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर निगरानी दोनों तरफ से बढ़ा दी गई है।

अभिसूचना इकाई की नेपाल शाखा ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय (लखनऊ) को भेजी है।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भारत के 12 राज्यों में चल रहे भारतीय चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) अभियान ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों में डर पैदा कर दिया है।

RO No. 13467/11