
कोरबा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर हिंद मजदूर संगठन ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए युवा महिला भावना महतो को संगठन की कमान सौंप दी है। एचएमएस कार्यालय गेवरा में स्टेयरिंग कमेटी चुनाव के संबंध में आम सभा आयोजित की गई। बैठक में गेवरा एरिया के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, गेवरा एरिया सेफ्टी बोर्ड मेंबर आर.एस. तिवारी तथा गेवरा एरिया उप महामंत्री एस.सी. मंसूरी उपस्थित रहे। आम सभा में सर्वसम्मति से सुश्री भावना महतो को गेवरा क्षेत्रीय इकाई का अध्यक्ष चुना गया, वहीं संगठन के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र कुमार स्वर्णकार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर गेवरा क्षेत्रीय इकाई से प्रमुख रूप से प्रकाश प्रधान, रमाकांत राठौर, भास्कर चटर्जी, जागेश्वर दास मानिकपुरी, फिरत राम, अक्षय कुमार, अनिल साहू, उमेश्वर सिंह नर्मदा, हीराराम राठौर, राकेश कुमार शिवहरे, दिनेश्वर, उमेंद्र राम, विनोद कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित थे।























