
कोरबा। ऑटोमोबाइल कंपनियों के द्वारा निर्धारित मापदंडों के साथ लगाए जाने वाले सामानों में मनमाने तरीके से परिवर्तन को अवैध किया गया है। इस वजह से जनता को आवागमन के दौरान होने वाली समस्याओं पर पुलिस की नजर है। कोरबा जिले में मॉडिफाई साइलेंसर सहित ओवरलोडिंग और दूसरे कारण से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने पुराने बस स्टैंड से हसदेव लेफ्ट बैंक कैनाल पुल, ट्रांसपोर्ट नगर चौक से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कोसाबॉडी तक ऐसे मामलों में कार्रवाई की। इस थेरे ए काफी संख्या में ऐसी स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने के साथ नियम से खिलवाड़ हो रहा था और लोगों की मुश्किलें बढ़ाई जा रही थी। पुलिस की टीम ने यहां पर घेराबंटी करते हुए ऐसी गाडिय़ों को पकड़ा और उन्हें जप्त कर लिया। मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत इनमें करवाई की गई यह मामले सीधे कोर्ट में पेश किए जा रहे हैं। बताया गया कि पूरे जिले भर में इस तरह का अभियान पुलिस ने शुरू किया है । इसका उद्देश्य चालकों की मनमानी को रोकना और उन्हें नियम पालन के प्रति गंभीर करना है। इस अभियान को सतत रूप से चलाया जाना है। इसके जरिए वाहन चालकों को जिम्मेदार बनना है ताकि उनकी हरकतों से किसी को परेशान ना होना पड़े।






















