जीएसटी में राहत का भरोसा रह गया अधूरा : अंकित

कोरबा। व्यापारी प्रतिनिधि व रेल संघर्ष समिति के सदस्य अंकित सावलानी ने बजट को लेकर कहा कि कुछ क्षेत्रों में सरकार ने उचित कदम उठाए लेकिन कुछ मुद्दों पर व्यापारियों की उम्मीदें अधूरी रह गई। छोटे और मध्यम व्यापारियों को जीएसटी में राहत व टैक्स प्रक्रिया के सरल होने का भरोसा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि आयकर में दी गई राहत से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी। स्टार्टअप व एमएसएमई सेक्टर के लिए नई योजना से व्यापार को गति मिल सकती है। तमाम विडंबना के बावजूद छोटे व्यापारियों के लिए कुछ अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल करने की घोषणा संतोषजनक है।

RO No. 13467/10