
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के मुड़धोवा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान गीता तिर्की ग्राम मुड़धुवा 36 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति फूलजेन तिर्की गोवा में काम करता था और बीती रात घर लौटा था। घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है























