
कोरबा। वर्ष 2025 के जनवरी से लगातार दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी हीरा साहू का पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के कोर्ट में पेश किया। उनके आदेश पर आरोपी को पुलिस ने जिला जेल भेज दिया है। उसने खुद को गरीबों का मसीहा बात कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी हीरा साहू 36वर्ष रजगामार क्षेत्र का रहने वाला है। खबर के अनुसार इसी इलाके में निवासरत एक महिला को उसने निशाने पर लिया और पाशविक घटना को अंजाम दिया। चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि पीडि़ता का पति पैरालाइज है। आरोपी ने इस बात पर गौर किया और एक दिन उसके घर पहुंच गया। यहां पर उसने बातचीत में खुद को गरीबों का मसीहा बताया और कहा की जब वह दूसरों की सहायता करता है तो इस स्थिति में आप लोगों की सहायता करना तो बनता ही है। पीडि़ता को उसने भरोसे में लिया और एक दिन जिला पंचायत कार्यालय कोरबा लेकर गया। सहायता दिलाने के बहाने उसके कुछ दस्तावेज ले लिए ताकि विश्वास जीता जा सके। इसके बाद जनवरी 2025 से लेकर अब तक पर अलग-अलग मौके पर दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देता रहा। हर बार उसने यही बात दोहराएगी अगर किसी को बताया तो बदनामी उसकी होगी। आखिरकार महिला ने परेशान होकर उसे सबक सिखाने की ठानी और पुलिस से शिकायत की। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करने के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जेल का रास्ता दिखा दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में अपराध क्रमांक 612/ 2025 दर्ज किया गया है।






















