
कटघोरा। स्थानीय प्रशासन ने कटघोरा क्षेत्र में आवागमन से जुड़ी समस्या का समाधान करने को लेकर कमर कसी है और लगातार इस दिशा में काम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड सहित कुछ इलाकों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। सब डिविजनल ऑफीसर्स रेवेन्यू तन्मय खन्ना, टाउन इंस्पेक्टर धर्म नारायण तिवारी और चीफ म्युनिसिपल ऑफीसर मुद्रिका तिवारी सहित टीम ने पुरानी स्थिति को देखने एक बार फिर भ्रमण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जहां पर कार्रवाई की गई, वहां पर फिर से कहीं मनमानी तो नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने इस दौरान कुछ लोगों को कहा की अगर उनके द्वारा फिर से अतिक्रमण किया गया तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
















