धैर्य रखा तो फल मिला, ये हमारी कूटनीति की बड़ी जीत.. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने धैर्य रखा और उसका परिणाम हमें मिला। ये भारत की कूटनीतिक जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वल्र्ड ऑर्डर बदल रहा है और भारत के पक्ष में हो रहा है। 2 फरवरी को देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत से आयात होने वाले सामानों पर लगाया गया रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। ट्रंप ने कहा है कि मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनो देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना चाहते हैं।

RO No. 13467/10