
नईदिल्ली, १८ मई।
अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शुक्रवार को ऑरलियन्स न्याय केंद्र से 10 कैदी भाग खड़े हुए। घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगेदरअसल, एनडीटीवी ने फॉक्स न्यूज के हवाले से बताया कि कैदियों की भागने की जानकारी अधिकारियों को सुबह हुई, जिस दौरान वह जेल में बंद कैदियों की गिनती कर रहे थे। वर्तमान में कैदियों की तलाश की जा रही है।बताया जाता है कि जब कैदियों के भागने की जानकारी सामने आई, उसके बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद कैदियों के भागने की जानकारी एकत्र की गई, जिसमें पता चला कि कैदियों ने रखरखाव क्षेत्र तक पहुंचने के लिए शौचालय के पीछे छिपी एक छोटी खिडक़ी का इस्तेमाल किया था। माना जा रहा है कि इस खिडक़ी के माध्यम से वह दीवार फांदकर भागने में कामयाब हो गए। फॉक्स न्यूज ने एक गवाह के हवाले से बताया कि उसने नारंगी जंपसूट पहने समूह को अंधेरे में इंटरस्टेट 10 पर भागते हुए देखा था। ध्यान देने योग्य बात है कि कैदियों ने भागने के रास्ते के आस-पास की दीवार पर कटाक्ष लिखा और सुरक्षाकर्मियों को चिढ़ाया।
कैदियों ने लिखा कि जब भी तुम कर सको हमें पकड़ लो रुशरु’, हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि कैदियों ने अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया।इस पूरे मामले में अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि अंदरूनी सहायता के बिना कैदियों का भागना संभव नहीं था। इस कारण तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पॉड की निगरानी करने वाले दो कर्मचारियों में से एक अनुपस्थित था। वहीं, दूसरा भोजन लेने के लिए बाहर चला गया था। अधिकारियों ने माना की सुरक्षा में चूक हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सुविधा के लगभग एक तिहाई सुरक्षा कैमरे वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं।




























