अवैध शराब का जोर चल रहा जिले में, चुप्पी पर सवाल

अकलतरा। ग्राम अमरताल से बिलासपुर रोड स्थित टोल प्लाजा तक हाईवे के किनारे होटल और ढाबों में बेधडक़ शराब की बिक्री हो रही है। शाम होते ही शराब के जाम छलकने लगते हैं और देर रात तक आसानी से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। खुलेआम हो रही शराब बिक्री पर अब तक आबकारी विभाग और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। यह क्षेत्र नशाखोरी का गढ़ बन चुका है और कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
होटल और ढाबा संचालक खुलेआम शराब के साथ-साथ ठंडी बीयर भी लोगों को परोस रहे हैं। इनकी कीमत बाजार से अधिक होती है। इसके अलावा, कई जगहों पर छोटे-छोटे कमरे बनाकर अवैध रूप से अहाते चलाए जा रहे हैं। यहां नशेडिय़ों को बिठाकर शराब के साथ-साथ गांजा और अन्य नशीले पदार्थ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि स्थानीय युवा वर्ग सहित नाबालिग भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईवे और मुख्य मार्गों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के स्पष्ट आदेश के बावजूद, अमरताल से बिलासपुर रोड तक 20 से अधिक होटल व ढाबों में यह अवैध कारोबार जारी है। यही स्थिति जिले के जांजगीर, चांपा, पामगढ़, मस्तूरी, बिलासपुर समेत अन्य क्षेत्रों में है और वहां की स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में शराब प्रेमी इस क्षेत्र में नशे के लिए पहुंचते हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग समय-समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हैं और रोकथाम के लिए वादे करते हैं, लेकिन वास्तविकता में इन होटल और ढाबों में बिना किसी डर के नशे का कारोबार जारी है। पुलिस गश्त नहीं होने से क्षेत्र में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। लोगों ने इस पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है।नियमित जांच होती है ट्टहाईवे के किनारे में स्थित होटल व ढाबों में नियमित रूप से पुलिस जांच व कार्रवाई करती है।
-भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी, अकलतरा

RO No. 13467/11