
नई दिल्ली 03 नवंबर। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक विद्यालय के बाहर कुछ बच्चे फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए। खाना खाने के कारण12 बच्चे बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, चिक्कोडी तालुका के हिरेकोडी गांव में मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने कल रात के खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

























