
शेरघाटी, ३१ अगस्त ।
थाना क्षेत्र के चिलीम गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के चिलीम गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी कौशल्या देवी 30 वर्षीय के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर एएसपी शैलेंद्र सिंह मौके वारदात पहुंचकर मृतका के बच्ची और स्वजन से पूछताछ किया। उन्होंने बताया कि स्वजन से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। लेकिन स्पष्ट नहीं है। प्रशासन छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला का फांसी लगाते हुए कुछ वीडियो मिला है। जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है या पारिवारिक कलह। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम मौके वारदात पहुंच कर जांच का नमूना एकत्र की है। इधर गांव में मातम पसरा है।स्वजन और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। खबर के मुताबिक मृतका के पति जमशेदपुर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतका के दो बेटे एक बेटी है।उनकी बेटी दिव्या कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि हम और हमारा छोटा भाई स्कूल गए हुए थे। हमारा छोटा भाई पृथ्वीराज का पैर बिल्ली के टट्टी पर चला गया था तो हमने भाई को बोला कि तुम घर जाकर नहा कर आओ। जब वह घर आया तो अपनी मां को फांसी के फंदे में लटका हुआ पाया।

























