धनबाद में ओबी डंप से तालाब भरने के विरोध में महिलाओं ने ट्रांसपोर्टिंग रोकी, दो घंटे जाम

लोयाबाद (धनबाद)। आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कनकनी निचला धौड़ा स्थित तालाब में ओबी डंप करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तालाब भरे जाने से सशंकित निचला धौड़ा की महिलाओं ने बुधवार को ओबी डंप का ट्रांसर्पोटिंग को रोक दी तथा वहीं पर धरना पर बैठ गई।

महिलाओं ने आउटसोर्सिंग व कनकनी कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रांसपोटिंग ठप करने से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आउटसोर्सिंग व कोलियरी अधिकारियों के समझाने बुझाने व फिलहाल तालाब में ओबी डंप नहीं करने का आश्वासन दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ।

करीब दो घंटे तक ट्रांसपोटिंग बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर करीब 12 बजे पुतुल देवी के नेतृत्व में ओबी की ट्रांसपोटिंग रोक दी गई। खबर मिलते ही कोलियरी व आउटसोर्सिंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो इस दौरान ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की नोकझोंक हो गई।

इधर ग्रामीणों द्वारा लोयाबाद थाना में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया है। जिसमें ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर प्राकृतिक नाला को बंद कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस तालाब को भर दिया जाता है तो यह इलाका बरसात के दिनों में डूब जाएगा।

RO No. 13467/10