पारियों के फर्जी साइन और जाली बिल… जमशेदपुर में सेल्समैन ने कंपनी के साथ की 44 लाख की धोखाधड़ी

जमशेदपुर। परसुडीह थाना पुलिस ने महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने के आरोपी सेल्समैन अर्पित ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सुंदरनगर का निवासी है और पिछले 17 वर्षों से कंपनी में कार्यरत था।परसुडीह स्थित कृषि बाजार समिति में कंपनी का सेल्स डिपो है, जिसके सीएनएफ एजेंट राजेश अग्रवाल हैं। अर्पित ऋषि कंपनी का पुराना और भरोसेमंद कर्मचारी था। गबन का खुलासा तब हुआ जब अर्पित ने कंपनी को सूचित किया कि बाजार के व्यापारी बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं।संदेह होने पर कंपनी प्रतिनिधि संजय शर्मा, सीएनएफ एजेंट राजेश अग्रवाल और सेल्स अधिकारियों ने व्यापारियों से सीधा संपर्क किया। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। व्यापारियों ने बताया कि वे नियमित रूप से अर्पित को नकद भुगतान कर रहे हैं। अर्पित ने कई ऐसे बिल दिखाए जो व्यापारियों के नाम पर थे, लेकिन व्यापारियों का कहना था कि उन्हें वह माल कभी मिला ही नहीं। बिलों पर व्यापारियों के फर्जी हस्ताक्षर अर्पित ने खुद किए थे।कंपनी के सामने अर्पित ने गबन की बात स्वीकार की थी, लेकिन राशि वापस करने के बजाय वह फरार हो गया। इसके बाद 19 जनवरी को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

RO No. 13467/10