
लखनऊ। कमोडिटी ट्रेडिंग व पॉलिसी भुगतान के नाम पर साइबर ठगों ने दो बुजुर्गों से 2.80 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। साइबर जालसाज ने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से फंसाया। ट्रेडिंग पर मुनाफे के नाम पर रुपये जमा कराए। वहीं, दूसरे मामले में जालसाज ने बीमा लोकपाल और एक मंत्री का ओएसडी बन मैच्यूरिटी क्लेम दिलाने के नाम पर ठगी की। पीडि़तों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है। वास्तुखंड-2 निवासी 67 वर्षीय आशीष तिवारी ने बताया कि दिसंबर 2025 में फेसबुक पर कमोडिटी ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर एक युवती ने कॉल व व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। ट्रेडिंग में निवेश करने पर युवती ने मोटे मुनाफे का आश्वासन दिया। उसके बाद वाट्सएप ग्रुप एच-10 फ्रेंडसशिप लिवसलांग पर जोडक़र फंसाया।





















