भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विधानसभा में बताया कि 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में लव-जिहाद के 283 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 18 वर्ष से कम उम्र की 73 किशोरियां लव-जिहाद की शिकार हुईं हैं। सर्वाधिक 55 प्रकरण इंदौर में दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल में 33। मुख्यमंत्री ने बताया कि लव-जिहाद के प्रकरणों को रोकने के लिए मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 27 मार्च 2021 से लागू किया गया है। उन्होंने यह जानकारी विधायक आशीष गोविंद शर्मा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।बताया कि असुरक्षित बालिकाओं/ महिलाओं को लक्ष्य बनाकर उनका शोषण करने एवं भय या दबाव पूर्वक मतांतरण करने की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने चार मई 2025 को राज्य स्तरीय एसआइटी का गठन किया है। पीडि़तों को कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।