
मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के जावले गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में बेहोश पाए गए। नवी मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी के बुलाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोला और पांचों सदस्यों को बेहोश पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पांच में से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।आगे बताया कि परिवार के बाकी सदस्यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार के सदस्य अचानक बेहोश क्यों हो गए, जिससे एक की मौत हो गई।




















