
पटना, १4 नवंबर ।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। बिहार चुनाव 2025 में एनडीए में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और व्हीआईपी 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।
इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। महुआ से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं।
10776 वोट से पीछे। यहां से लोजपा के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। राजद के मुकेश रौशन दूसरे नंबर पर हैं। राघोपुर चौथे राउंड में भाजपा के सतीश कुमार 3016 वोट से आगे चल रहे हैं। तेजस्वी यादव पीछे हैं। दानापुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव 12563 वोट से पीछे। आरजेडी के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं।बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना पर बोलते हुए भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हमने एग्जिट पोल के समय भी कहा था कि दिशा सही है, लेकिन मंजिल और भी बेहतर होगी और अंतिम संख्या अनुमान से भी मजबूत होगी। आज के परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को साबित करते हैं।


















