
वाशिंगटन। चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी तनाव बढ़ते जा रहा है। चीन की तरफ से रेयर अर्थ के निर्यात पर अंकुश लगाए जाने से नाराज अमेरिका भी जवाबी कदम उठाने की तैयारी में जुट गया है। ट्रंप प्रशासन चीन को अमेरिकी सॉफ्टवेयर से बने उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन चीन को लैपटाप से लेकर जेट इंजन तक सॉफ्टवेयर संचालित निर्यात पर रोक लगाने की योजना पर विचार कर रहा है। यह कदम बीङ्क्षजग के हालिया रेयर अर्थ निर्यात प्रतिबंधों के जवाब में उठाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में चीन को महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर निर्यात पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी।























