IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ये तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बन गई है। भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी।
जीत के लिए भारत को 252 रनों की दरकार थी जो उसने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और अंत में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल की जुझारू पारियों के दम पर हासिल कर लिया। इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।
इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

Oplus_131072