
IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया कुल 9 वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है.
फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया है. तिलक वर्मा भारत की जीत के असली हीरो रहे, जिन्होंने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके थे. पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई, तो साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 84 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. फरहान ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जैसे ही फरहान आउट हुए, वैसे ही अन्य पाक बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए. आखिरी 62 रनों के भीतर पाकिस्तान ने अपने सारे 10 विकेट गंवाए.
41 साल बाद दोनों टीम फाइनल मैच खेला
दोनों टीमें 41 के इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। जिसमे भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर दिया।
भारत की वापसी और मैच जीता
बता दे की भारत ने अभिषेक (5), गिल (12) और सूर्यकुमार यादव (1) के विकेट 20 रन के अंदर गंवा दिए थे। यहां से भारत ने वापसी और मैच जीता।
तू चल मैं आया की होड़ लग गई
ओपनिंग साझेदारी के टूटते ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों में ‘तू चल मैं आया’ की होड़ लग गई। पाकिस्तान ने 84 के स्कोर पर 10वें ओवर में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद उन्हें दूसरा झटका 13वें ओवर में 113 के स्कोर पर लगा था। इसके बाद ऐसा लगा कि जैसे कोई दूसरा ही मैच चलने लगा और भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।
केवल 33 रन में 9 विकेट पाकिस्तान ने गंवाए
केवल 33 रन के भीतर 9 विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम 146 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 113 से 146 के बीच में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन तिकड़ी ने ऐसा जाल बिछाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज उससे बाहर ही नहीं निकाल पाए। पहले तीन बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
कुलदीप ने एक ओवर में लिए तीन विकेट
कुलदीप यादव ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकए। पहले कप्तान सलमान आगा का। फिर शाहीन अफरीदी की और ओवर की आखिरी गेंद पर फहीम का विकेट चटका दिया। गौरतलब हो कि फहीम आते ही समय बल्ले पर कुछ फूंकते दिखे थे। इसके बावजूद भी उनका बल्ला नहीं चला और दो गेंद का सामने करने के बाद भी उनका खाता नहीं खूला और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
पीएम मोदी ने दी बधाई
भारतीय टीम के एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने लिखा कि, ऑपरेशन सिंदूर ऑन गेम फील्ड। रिजल्ट सेम रहा। भारत की जीत। हमारी टीम को बधाई हो।
भारत-पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल के लिए प्लेइंग 11:
भारत– अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान-साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।


































