
पटना। बिहार में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है और अब बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। सूत्र बता रहे हैं कि कल नीतीश कुमार पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल करेंगे। राज्सभा का चुनाव 16 मार्च को होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच विपक्षी दल के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पेज पर बीजेपी को लेकर तंज कसा है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया कि जब जनादेश नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आया था तो तीन महीने में बीजेपी उसका हरण क्यों कर रही है? जनादेश का अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी। समूल नष्ट होना तय है।






























