अंतर जिला चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अंतर जिला चोर गिरोह को चाम्पा पुलिस ने पकड़ा है। दो चोर के साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सोने और चांदी का जेवर बरामद किया गया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
रात्रि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंद विहार कॉलोनी सिवनी चाम्पा स्थिति धनीराम देवांगन के सुने मकान से चोरो ने सोने चांदी के जेवर की चोरी की थी। धनीराम ने 8 नवंबर को चाम्पा थाना रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भतीजे के दसगात्रा कार्यक्रम में शामिल होने चापा गए हुए थे। करीबन 10:30 बजे अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी के अंदर रखें सोनी एवं चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया। थाना चाम्पा एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया था। टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास पहुंचने लगे
सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया पता तलाश के दौरान प्रार्थी के बताएं अनुसार चोरी गये मोबाइल के संबंध में साइबर सेल के द्वारा मोबाइल का डिटेल निकाला गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोरबा से दो आरोपी सत्य प्रकाश महंत एवं मोहन मिंज को अलग-अलग स्थान से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य 3 साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों को अनिल काले सोनार के पास देना बताया। दोनों आरोपियों के निशानदेही पर सोनार अनिल काले को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों को गलाना स्वीकार किया गया। अनिल काले के कब्जे से सोना गलाने के उपकरण तथा गले हुए सोनी एवं चांदी को बरामद किया गया। पुलिस ने कोरबा जिले के 19 वर्षीय सत्य प्रकाश महंत पिता गेंद दास महंत, 24 वर्षीय मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज और 44 वर्षीय अनिल काले पिता अपासो काले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

RO No. 13467/9