अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बुरी तरह बाधित, अबू धाबी और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद; भारतीयों समेत फंसे हजारों यात्री

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान पर किए गए हमले और उसके जवाब में ईरानी कार्रवाई के चलते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बुरी तरह चरमरा गईं।

ईरान के मिसाइली हमलों के बाद दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एवं अल मकतूम इंटरनेशनल को बंद कर दिया। दुनियाभर के अधिकांश देशों की एयरलाइनों ने पश्चिमी एशिया में अपनी उड़ानें रद कर दीं। उड़ान मानचित्रों में दिखाया गया कि ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल और बहरीन के ऊपर का एयरस्पेस हमलों के बाद लगभग खाली हो गया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियों में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए दिख रहे हैं और अव्यवस्था का आलम नजर आया। दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

RO No. 13467/11