
कोरिया बैकुंठपुर। जिले के कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में संस्था के सेवा निवृत्त शिक्षक नन्द लाल सोनी और संस्था के प्राचार्य ए एल गुप्ता के सौजन्य से प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले खाने को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की पहल है. यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है. कोई भी व्यक्ति, समुदाय के लोग अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर या स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकता है. इसके अलावा खाद्य सामग्री की योगदान भी कर सकता है।
इसके साथ संस्था के छात्राओं के साथ समस्त शिक्षकों को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए इस सत्र में भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने छात्राओं से कहा कि यह न्योता भोज कार्यक्रम देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के अलावा पोषक युक्त भोजन देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने छात्राओं को कहा कि यह न्योता भोज कार्यक्रम स्कूली छात्र छात्राओं और शिक्षकों के आपसी रिश्ते को माधुर्य बनाता है। इस कार्यक्रम में श्रीमती शिल्पी गुप्ता(पार्षद), श्रीमती अनिता तिवारी (अध्यक्ष) श्रीमती धर्मवती रजवाड़े (सदस्य)महेंद्र बैद्य (सदस्य) श्रीमती साधना जायसवाल (पार्षद), अमित श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रकाश तिवारी (सहायक संचालक) , देवेश जायसवाल (विकास खंड शिक्षा अधिकारी) निलेश शुक्ला (विकास खंड स्रोत समन्वयक) विनय मोहन भट्ट ( प्रशासक), जयनाथ बाजपेई (सहायक परियोजना अधिकारी) संजय यादव ( संकुल समन्वयक) के साथ संस्था के सभी शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहें।






















