
मुंबई/IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई हैं। 31 दिसंबर 2023 को IPS रजनीश सेठ के रिटायर्ड होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। उनकी छवि महाराष्ट्र में एक्टिव लेडी ऑफिसर के तौर पर है।
1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला मार्च 2023 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की DG चुनी गई थीं। इससे पहले वे पुणे पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रह चुकी हैं। IPS शुक्ला को बीजेपी सरकार के करीबी के तौर पर देखा जाता था, इसलिए साल 2019 में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार आने के बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
रश्मि शुक्ला का नाम फोन टैपिंग कैस में आ चुका है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के फोन टैप कराए। इस मामले में उनके खिलाफ 2021 और 2022 में में दो FIR दर्ज कराई गई थीं। सितंबर 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों FIR को खारिज कर दिया था।




















