
चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आइपीएस अफसर थे। 29 सितंबर को उनकी पोस्टिंग रोहतक रेंज आइजी से रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) में आइजी के तौर पर हुई थी। दूसरी ओर पूरन कुमार के साथ अटैच गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील के विरुद्ध रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना में सोमवार को एक एफआइआर दर्ज हुई थी। इसमें सुशील पर रोहतक के शराब कारोबारी पवन बंसल से ढाई लाख रुपये मंथली मांगने का आरोप लगाया था।






















