
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी का हर लुक लड़कियों के बीच ट्रेंड बन जाता है। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल पहनावा, जाह्नवी हर मौके पर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इन खूबसूरत लुक्स के पीछे लाखों रुपये की कीमत छिपी होती है?
जाह्नवी कपूर आउटफिट चुनते समय ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कपड़े पहनती हैं। वह हमेशा यह ध्यान रखती हैं कि किस मौके पर क्या पहनना सही रहेगा। यही वजह है कि उनका हर लुक यूनिक और क्लासी नजर आता है। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों में मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी कपूर ने जो मिनी स्कर्ट पहनी है, वह लग्जरी फैशन ब्रांड रूद्बह्व रूद्बह्व की है। इस स्कर्ट पर चेक प्रिंट और प्लीटेड डिजाइन है। ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार इसकी कीमत करीब 2.19 लाख रुपये है। यह स्कर्ट 100त्न वर्जिन वूल से बनी है, जो बेहद सॉफ्ट और प्रीमियम मानी जाती है।
जाह्नवी का स्टाइल सिर्फ स्कर्ट तक सीमित नहीं है।























