
रांची। जनजातीय समुदाय को एक और तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट सोहराय पर्व पर भी दो दिनों के अवकाश को लेकर निर्णय हो सकता है।
इसके पूर्व सरहुल और करम पर्व पर भी दो दिवसीय अवकाश की घोषणा इसी सरकार के कार्यकाल में हुई है। इसके साथ ही सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा एक्ट को लेकर भी प्रस्ताव पेश हो सकता है। एक दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार करेगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में सोमवार को एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश को स्वीकृत करने से संबंधित प्रस्ताव है।
राज्य सरकार इसके पूर्व भी सरहुल और करम पर्व पर दो दिवसीय अवकाश की घोषणा कर चुकी है। जनजातीय समुदाय के लिए ये पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996, पेसा एक्ट काे लेकर भी नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।



























