रामानुजगंज के पत्रकारों ने रायपुर में किया शासकीय कार्यक्रमों का अवलोकन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पांच पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ शासन के आमंत्रण पर राजधानी रायपुर का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों ने विभिन्न शासकीय गतिविधियों का अवलोकन किया तथा राज्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल में संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य सतीश गुप्ता, जिला अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार विकास केसरी, आफताब आलम, वरिष्ठ पत्रकार धुरंधर तिवारी एवं अरुण सोनी शामिल थे। रायपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों ने जंगल सफारी सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें राज्य की विधायी प्रक्रिया को समझने का मौका मिला। इस दौरान पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके साथ डिनर किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। पत्रकारों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मीडिया और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा जमीनी स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।

RO No. 13467/11