
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का उनके आधिकारिक आवास से नकदी मिलने के मामले में विवाद के बीच शुक्रवार को उन्हें उनके पैतृक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। यह जानकारी एक सरकारी अधिसूचना में दी गई। विधि मंत्रालय ने उनके तबादले की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की। इस सप्ताह की शुरुआत में उनके तबादले की सिफारिश करते हुए सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने कहा था कि यह कदम होली की रात आग लगने की घटना के बाद न्यायमूर्ति वर्मा के घर से नकदी मिलने के मामले में आंतरिक जांच के आदेश से अलग है।

























