कलम बंद-काम बंद आंदोलन को मिल रहा समर्थन

चांपा। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में तृतीय चरण के अंतर्गत 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित जिला स्तरीय कलम बंद-काम बंद आंदोलन के समर्थन में सघन संपर्क एवं समर्थन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बम्हनीडीह ब्लॉक के तहसील, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर आंदोलन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई, जहां कर्मचारियों ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया। चांपा नगर स्थित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वन मंडलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RO No. 13467/11