
कोरबा-दीपका। एसईसीएल की दीपका खदान में मंगलवार रात हुई घटना में कलिंगा कंपनी में कार्यरत एक युवा श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से ही मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के मुख्य द्वार को जाम कर खदान का काम पूरी तरह ठप कर दिया ।
जानकारी के अनुसार अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े 32 वर्ष कलिंगा कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार रात लगभग 9.30 बजे सेकंड शिफ्ट के दौरान उन्होंने अपनी चलती गाड़ी किनारे खड़ी की और नीचे उतरे जिसके बाद वे अचानक वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने जब उनकी जांच की तो सांसें चल रही थीं लेकिन हालत अत्यंत गंभीर थी। कंपनी प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में नेहरू धताब्दि अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया ।

















