कन्हैया कुमार के सभा मंच को गंगाजल से धोया, आखिर किस बात पर बिहार में गांववालों का फूटा गुस्सा?

सहरसा। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार की रात बनगांव के भगवती स्थान में सभा को संबोधित किया। इसके बाद बुधवार को ग्रामीण अमित चौधरी के नेतृत्व में कुछ स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने सभा मंच को गंगाजल से धोया।अमित चौधरी ने कहा कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने देश विरोधी नारे लगाकर भारत के संप्रभुता और संस्कृति का अपमान किया गया था।उनके द्वारा मंगलवार की रात बनगांव में भगवती स्थान परिसर में सभा को संबोधित किया गया। जबकि भगवती स्थान बनगांव धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसे पवित्र बनाए रखना चाहते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई हैं। बुधवार को पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के क्रम में सहरसा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कोसी पीडि़त विकास प्राधिकार व मखाना किसानों की समस्याओं को उठाया।कहा कि शंकराचार्य को शास्त्रार्थ में पराजित करने वाले मंडन मिश्र की गौरवशाली धरती का वर्तमान इतना विकट क्यों है। इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

RO No. 13467/9