
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह 2025 का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार एवं साहित्य लेखन हेतु शिक्षक सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन वाणिज्य उद्योग श्रम कल्याण मंत्री के मुख्य अतिथि में श्रीमती कौशिल्या खुराना राज्यपाल पुरस्कार व्याख्याता को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गरिमा में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह, नूतन सिंह ठाकुर सभापति नगर निगम कोरबा, श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, प्रफुल्ल तिवारी, सावित्री अजय कंवर, श्रीमती रेणुका सिंह, विद्वान सिंह मरकाम, विनोद पटेल, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार आशुतोष पांडे ए आयुक्त नगर निगम, दिनेश नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तामेश्वर उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, मनोज पांडे डी एम सी, कृष्ण गोपाल भारद्वाज ए डी पी ओ, कौशल नेटी विकासखंड शिक्षा अधिकारी गण श्यामानंद साहू, अभिमन्यु टेकाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी, के. राजेश्वर दयाल तथा राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व प्राचार्य गणों में डॉक्टर सुशील तिवारी, गौरव शर्मा, मुकुंद केशव उपाध्याय, कामता जायसवाल, शिवराज शर्मा, डॉ जगन्नाथ हिमधर, डॉ गीता देवी हिमधर, वीरभद्र सिंह पैकरा, गोकुल प्रसाद मार्बल, नोहर चंद्रा, सर्वेश सोनी, राकेश टंडन, भूपेंद्र राठौर वसुंधरा कुर्रे, मधुलिका दुबे, प्रिया दुबे, कौशिल्या खुराना आदि की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।


























