केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर भरेंगे हुंकार, कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर बोले- मैं हूं कट्टर ईमानदार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार (1 मार्च 2026) को जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा उन्हें और 22 अन्य को बरी करने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन होगा।

कोर्ट ने जांच को “पूर्व नियोजित और साजिशपूर्ण” करार दिया। आम आदमी पार्टी इसे सच्चाई और ईमानदारी की जीत मान रही है, जो पूरे देश में एक संदेश देगी।

कोर्ट ने दी क्लीन चिट

दिल्ली का जंतर-मंतर फिर से राजनीतिक चर्चा में है। रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदियो समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।

केजरीवाल बोले- मैं कट्टर ईमानदार

केजरीवाल ने कोर्ट से बाहर आते ही भावुक होकर कहा, “मैं कट्टर ईमानदार हूं, मेरी ईमानदारी ही मेरी कमाई है।” उनका यह बयान आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए प्रेरणा बन गया है। पार्टी का दावा है कि झूठे आरोपों के बावजूद केजरीवाल मजबूत होकर उभरे हैं।

RO No. 13467/11