
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य अंबिका सोनी के पति उदय सोनी का निधन हो गया। उदय सोनी भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से उनके निधन की खबर साझा की। खडग़े ने लिखा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सीडब्ल्यूसी सदस्य श्रीमती अंबिका सोनी के पति उदय सोनी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में अंबिका जी और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।