जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिला अपनी अनेक उपलब्धियां के कारण प्रदेश के मानचित्र पर अपना अलग छाप बनने जा रही है। जहां दुर्गा उत्सव में विश्व स्तरीय पंडाल एवं भव्य प्रतिमा के कारण प्रसिद्धि प्राप्त करते जा रही है वहीं गणेश उत्सव में भी जांजगीर शहर अपना पहचान बनाने लगा है। यहां कचहरी चौक का राजा के नाम से प्रसिद्ध श्री गणेश जी की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण एवं दर्शन का प्रमुख केंद्र हो गया है। विगत 17 वर्षों से विराजमान होते आ रहे इस गणेश जी की प्रतिमा इतनी भव्य एवं अनुपम है कि लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्वरूपों में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है।
कचहरी चौक के राजा के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्री गणेश लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है जहां न केवल जिले से बल्कि आसपास के पड़ोसी जिलों से भी लोग दर्शन के लिए पधार रहे हैं । यह प्रयास स्थानीय युवाओं के माध्यम से जारी है। कचहरी चौक के पास विराजमान श्री गणेश प्रतिमा से शहर का वातावरण पूरी तरह से भव्य हो गया है। इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश अपने रिद्धि सिद्धि के साथ यहां विराजमान है वही भव्य पंडाल लोगों को मनोहर लगने लगा है। इस पंडाल के अंदर भगवान राधा कृष्ण एवं भगवान शिव पार्वती का विराजमान प्रतिमा भी अति सुंदर एवं मनोहर है जो लोगों को खूब पसंद आने लगा है। स्थानीय युवाओं के प्रयास से विराजमान इस कचहरी चौक के राजा गणेश जी के उत्सव को और भव्य बनाने के लिए यहां कूपन के माध्यम से सामानों का उपहार भी दिया जाता है जिसे लॉटरी के माध्यम से निकलकर वितरण किया जाता है। इस समिति के कूपन के माध्यम से लोगों से मिलने वाली सहयोग राशि से सैकड़ो लोगों को उपहार का लाभ मिलता है जहां छोटी राशि के कूपन खरीदने पर लोगों को बड़ा इनाम मिलने पर वे हर्षित नजर आते हैं। जांजगीर शहर के कचहरी चौक के पास विराजमान कचहरी चौक का राजा लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हो गया है जहां लोग दूर-दूर से आकर दर्शन कर लाभ ले रहे हैं। इसकी भव्यता एवं सुंदरता को देखकर यही कहा जा सकता है कि एक बार लोगों को जरूर इसका दर्शन लाभ लेना चाहिए। इस उत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए कचहरी चौक को लाइट से पूरी तरह से सजाया गया है जिससे रात को प्रकाश से इसकी भव्यता बढ़ जाती है।