कोरबा। कटघोरा वन मंडल में एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। तालाब के किनारे लाश मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जैसे ही सुबह बेबी एलीफेंट की खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची आला अधिकारी दल बल सहित मौके पर जा पहुंचे हैं। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।

कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उक्त हाथियों का झुंड बीती रात को जटगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सालियाभाटा पहुंचे हुए थे। आज सुबह एक तालाब के किनारे लगभग 5 माह के बेबी एलीफेंट की लाश मिली है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर मृत बेबी एलीफेंट पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अफसर को दी। कटघोरा वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बेबी एलीफेंट की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कप मचा हुआ है। तरूण छत्तीसगढ को मिली जानकारी के मुताबिक बेबी एलीफेंट की मौत संभवत: तालाब के किनारे कीचड़ में फंसने से हुई है या फिर झुंड में आने की वजह से हुई है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि आखिर बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।