कोरबा के खिलाड़ी राजनांदगांव में दिखायेंगे प्रतिभा

कोरबा। जू-जित्सु राज्य स्तरीय सब जुनियन वर्ग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए लेवरल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट अकादमी के 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवनाथ एक्सप्रेस से राजनांदगांव रवाना हो गये है। यह प्रतियोगिता अजीज पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी विजेता रहेेगा उन्हें आगामी राष्ट्रीय जू-जित्सु चैम्पियनशिप जो कि आईजीआई स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित होगी। में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। कोरबा से भाग लेने वाले खिलाड़ी है विधि विजयवर्गीय, वी संभवि, मिया अलापट्ट, जस्मीत कौर, ह्दया मंडल, मेघा सोनी, आर्या सेठी, आराध्या सोनी, रूद्र शर्मा, प्रणव निर्मलकर, युवराज गोगोई, वीरभद्र प्रकाश पैकरा, अर्नव यादव, दीपेंद्र चंद्रा, अद्वितीय यादव, अगस्त्य शर्मा, अवनि शर्मा और नेवान आर. पिल्ले टीम को जिला जू-जित्सु संघ कोरबा के अध्यक्ष एवं हेड कोच एनआईएस प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में तथा कोच एवं टीम मैनेजर स्नेहा बंजारे के साथ रवाना किया। इस अवसर पर जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ कोरबा के प्रभारी अविनाश बंजारे ने बताया कि सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत व अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

RO No. 13467/9