कबड्डी प्रतियोगिता में कुसमुण्डा चैम्पियन

कोरबा। विश्रामपुर में हुए अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगता में कुसमुण्डा ने दीपका को हराकर विजेता बना। गेवरा एरिया के कोच बाबू सिंह भी खिलाडिय़ों को लेकर विश्रामपुर गये हुए थे। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा के सलेक्टर बाबूलाल चंद्रा, मैनेजर दिलीप सिंह, खिलाड़ी डाहरू राम कुर्रे भी प्रतियोगिता में भाग लिया। समापन समारोह अधिकारियों के साथ-साथ शिष्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे भी पहुंचे। पिछले वर्ष यह खिताब दीपका को मिला था। इस बार कुसमुण्डा में नये खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। खासकर भू-विस्थापितों के आने से कबड्डी टीम मजबूत हुई है। काफी दिनों से यह खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, जिसका लाभ उन्हें प्रतियोगिता में मिला। गेवरा के एरिया के कोच बाबू सिंह ने बताया कि यहां के खिलाड़ी भी लगातार तैयारी कर रहे थे। तैयारी के हिसाब से उन्हें जो स्थान मिला है खिलाड़ी संतुष्ट है। आने वाले दिनों में और अभ्यास होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को टीम में शामिल करने की जरूरतर है।

RO No. 13467/ 8