लखन का बढ़ा कद, जिले में जगह-जगह होगा जोशीला स्वागत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को आबकारी और सार्वजानिक उपक्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद आज कोरबा आगमन हो रहा है। लखन का कद बढ़ाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह जगह जोशीला स्वागत किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यक(आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज सुबह 11 बजे रायपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर एक बजे पाली मेन रोड पर भाजपा पाली मंडल, चैतमा मंडल समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा रखे गए स्वागत और अभिन्दनन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी तरह दोपहर डेढ़ बजे कटघोरा मुख्य चौक पर भाजपा के कटघोरा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे छुरी में पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ढाई बजे एनटीपीसी जमनीपाली गेट के सामने भाजपा दर्री मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। जिले के विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी संगठन में कोरबा की कर्मठ कार्यकर्ता सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।इन उपलब्धियों पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संयुक्त स्वागत एवं बधाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 अगस्त , गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में होगा।उन्होंने भाजपा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है और सभी मंडल एवं प्रकोष्ठ अपनी-अपनी ओर से स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

RO No. 13467/11