
तीन स्तर पर हुआ प्रयास लेकिन नतीजा शून्य, दीवार ढही
कोरबा। गर्मी का मौसम जैसे-जैसे बढ़ रहा है दुर्घटनाएं भी रफ्तार पकड़ रही हैं। इस सीजन की पहली बड़ी आगजनी शुक्रवार की सुबह रिसदी रोड पर हुई । यहां टेक्निकल गारमेंट्स से संबंधित हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आज का विस्तार हुआ और सब कुछ स्वाहा हो गयाम आग के प्रभाव से गोदाम की बाहरी दीवार भी ढह गई। तात्कालिक तौर पर आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन इनका कोई खास असर नहीं हो सका। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है जिसमें संचालक को लाखों की क्षति का अनुमान है।
शांता कुमार सिल्ला तकनीकी क्षेत्र से संबंधित कामकाज से जुड़े हुए हैं और पावर प्लांट सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में पर्सनल व लेबर के लिए उपयोग किए जाने वाले सेफ्टी ग्लव्स की आपूर्ति करते हैं। 4एससेफ्टी टेक्निकल गारमेंट्स के नाम से उनके फार्म कम कर रही है जिसके लिए उन्होंने जिला अस्पताल से रजगामार जाने वाले रोड पर गोदाम बना रखा है। व्यावसायिक आवश्यकता को देखते हुए इस गोदाम में बड़े पैमाने पर सेफ्टी ग्लव्स का स्टोरेज किया गया था। गुरुवार की रात स्टाफ यहां ताला बंद कर चला गया । खबर के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5 बजे के आसपास मौके पर आग लग गई। इसकी भनक लगने पर गोदाम में उपलब्ध कुछ कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। सूचनाओं के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर सिविल लाइन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने जवानों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की, जिन्होंने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और संसाधन के साथ मौके पर लगी आग को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। संयुक्त रूप से कार्य करने का नतीजा यह हुआ कि आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। संयोग कहना होगा कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम का अधिकांश सामान जल चुका था। पुलिस और प्रशासन द्वारा मौके की जांच पड़ताल करने के साथ घटना के मूल कर्म का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुछ देर बाद ढह गई दीवार
आगजनी की घटनाओं में कई बार ऐसा हुआ है कि मौके पर संपत्ति को काफी नुकसान होता है। टेक्निकल गारमेंट्स के गोदाम में हुई आग लगने की घटना में भी यह तस्वीर सामने आई। मौके पर लगी आग ने अपना जमकर प्रभाव दिखाया। इस वजह से जहां भीतर रखा प्लास्टिक मटेरियल स्वाहा हो गया वहीं निर्माण क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ा। इसके नतीजे बाहरी दीवार कुछ देर के बाद ढह गई। हालांकि इस दौरान रेस्पॉन्ड फोर्स और अन्य संबंधित लोग सतर्क थे इसलिए अनहोनी की चपेट में कोई नहीं आया।
वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं
गोदाम में आग लगने की जानकारी होने पर उसे समय मौजूद हमारे कर्मचारियों ने उपलब्ध संसाधन फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग बुझाने की कोशिश की है। यह प्रयास बहुत ज्यादा कारगर नहीं रहा। जल्द ही अग्निशमन और पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में उनकी ओर से जरूरी कोशिश की गई। संभव है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है और इसमें लाखों का नुकसान हुआ है लेकिन वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।
-सागर ढोके, कर्मचारी, 4एस सेफटी