लालसाय बने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष

जनकपुर। एमसीबी जिला सरपंच संघ का गत दिवस चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे भरतपुर जनपद के ग्राम पंचायत हरचोका के सरपंच लालसाय सिंह मरावी को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत भौता के सरपंच अमृत सिंह और चनवारीडांड के सरपंच सोनू सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। चैनपुर की सरपंच मीना सिंह को सचिव, रतनपुर के सरपंच नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विशेष सलाहकार के रूप में शिवकुमार सिंह, रामभूषण सिंह और प्रेमनारायण सिंह को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में ललन सिंह (माड़ीसराई), हेमा सिंह (बुंदेली) सरोज सिंह (गिद्धमुड़ी) को सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की संघ ने जो विश्वास हम लोगों पर जताया है। उसके लिये सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहे कि आप सभी के सहयोग से पंचायतों को मजबूत करना, विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और सरपंचों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता होगी। पूरी टीम एकजुट होकर ग्रामीण विकास के लिए कार्य करेगी। पंचायतों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

RO No. 13467/ 8